शिमला : केंद्र सरकार ने एचएएस कैडर के दो अधिकारियों को दिवाली से पहले आईएएस में पदोन्नति देकर बड़ी सौगात दी। एचएएस से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों में 1998 बैच के कमल कांत सरोच और नीरज कुमार शामिल हैं। भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कमल कांत सरोच लाहौल-स्पीति के उपायुक्त हैं। वहीं नीरज कुमार विशेष सचिव फाॅरेस्ट व इंडस्ट्री हैं। कमल कांत सरोज मूलतः मंडी और नीरज कुमार हमीरपुर के रहने वाले हैं। इस बीच प्रदेश सरकार ने कुछ अधिकारियों के तबादले किए हैं और कुछ को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वन व भाषा, कला व संस्कृति राम सुभाग सिंह को आयुर्वेदा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेदा संजय गुप्ता को जिनके पास पशुपाल व शिकायत निवारण, वित्त आयुक्त अपील का अतिरिक्त दायित्व था अब अतिरिक्त मु य सचिव पशुपाल व लोक शिकायत निवारण का कार्यभार देखेंगे। साथ ही उन्हें फाईनेंशियल कमीशनर अपील का अतिरिक्तदायित्व भी सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को एसडीएम बिलासपुर लगया गया है। जबकि एसडीएम बिलासपुर नरेंद्र कुमार को संयुक्त निदेशक डॉ. वाय एस परमार मेडिकल कॉलेज नाजन लगाया है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के महाप्रबंधक एचएएस अधिकारी सन्नी शर्मा को संयुक्त सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी व पर्यावरण कॉसिल का अतिरिक्तदायित्व सौंपा है। वहीं सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला गीरीश सकलानी को संयुक्त निदेशक भाषा, कला व संस्कृति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।