रिकांगपिओ : निचार ब्लॉक के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी की छात्रा तनीषा नेगी का राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। तनीषा नेगी ने हाल ही में ऊना के संलोह स्कूल में 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित अंड़र 14 वर्षीय राज्य स्तरीय मुकाबले में बढ़िया प्रदर्शन किया था। कुमारी तनीषा नेगी मूलतः उरनी गांव की ही रहने वाली है।
तनीषा नेगी के पिता मदन सिंह नेगी एक किसान है, माता नीलम गृहणी है। तनीषा का ग्राम पंचायत उरनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।राष्ट्रीय खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना है।