चंबा : उपमंडल चुराह के भंजराड़ू मुख्यालय में श्री रामलीला मंचन के दौरान ताड़का का रोल करते वक्त एक कलाकार के वस्त्रों में आग लग गई। यह वाक्या बीते दिनों प्रकाश में आया। अन्य मौजूद कलाकारों ने वस्त्रों में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए।
अन्य लोगों ने आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि भंजराड़ू में हर साल रामलीला का मंचन किया जाता है।