ऊना : पुलिस थाना अंब के तहत कुठियाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार (60) कुठियाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजिंद्र कुमार देर रात अपने घर के समीप रोड़ क्रॉस कर रहा था, इतने में एक अज्ञात वाहन ने इसे जबरदस्त टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ही राजिंद्र ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक हादसे के बाद फरार चल रहा है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हिट एंड रन के तहत केस दर्ज किया है।