हमीरपुर : नादौन शहर से संबंध रखने वाली बेटी निधि ठाकुर ने मिसेज इंडिया अर्थ कंपटीशन में क्वालीफाई कर लिया है। इस कामयाबी से शहर में खुशी का माहौल है। खुशी की बात यह भी है कि निधि ठाकुर की मां शारदा ने भी वर्ष 2011 में मुंबई में आयोजित गलेडरेजस इसी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। वे पूरे भारत वर्ष में छठे स्थान पर रही थीं।
लोगों में इस बात की खुशी है कि अब माता शारदा के अधूरे रह गए सपनों को बेटी निधि ठाकुर 28 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में साकार करेगी। निधि ठाकुर के नौनिहाल नादौन के हैं। यह परिवार बेंगलुरु में रहता है। निधि ठाकुर के पिता विक्रम सिंह एयरफोर्स में कार्यरत हैं। अब शहर के लोगों की आंखें दिल्ली में होने वाली प्रतिस्पर्धा पर लगी हुई है।
निधि ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी मां तथा पिता के मार्गदर्शन में विरासत में ही मिली है। वह इस प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हुई हैं। शहर के लोगों ने निधि ठाकुर को इस प्रतिस्पर्धा में कामयाबी के लिए दुआएं दी हैं।