नाहन : शहर में शराब के नशे में हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने 3 व्यक्तियों को शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई रात में शराब के नशे में हुडदंग मचाने वालों पर की है। जिसमें 2 व्यक्तियों करण व कुनाल सहित एक अन्य व्यक्ति तरूण को शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पहले 2 व्यक्ति शराब के नशे में आपस में लड़ रहे थे और सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचा रहे थे। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।