चंबा : डरोह में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में चंबा के मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने हाल ही में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में समस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्य आरक्षी पद से सहायक उप निरीक्षक पद पर प्रशिक्षण का आयोजन किया था। इस प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश के कुल 146 मुख्य आरक्षियों (प्रशिक्षुओ) नें भाग लिया।
इस प्रशिक्षण में चंबा के कुल 8 मुख्य आरक्षियों ने भाग लिया था। जिसमें से मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जोकि एक अहम उपलब्धि है। हमीद मोहम्मद की इस उपलब्धि पर जिला पुलिस ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद पुलिस विभाग में शुरु से ही मेहनती, कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ रहे है। वह वर्ष 1996 मे पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी भर्ती हुए थे।
शुरुआती प्रशिक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुल 702 प्रशिक्षुओं में से प्रथम स्थान, वर्ष 2001 में लोअर स्कूल कोर्स में कुल 99 प्रशिक्षुओं में से हिमाचल प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा वर्ष 2004 में ऑल इंडिया वेपन कोर्स में भी प्रथम स्थान हासिल किया था।