नाहन: शहर गणपति उत्सव के रंग में रंगने जा रहा है। इसका आगाज 1 सितंबर को शोभायात्रा से होगा। खास बात यह है कि यात्रा मोहल्ला गोविंदगढ़ से भी गुजरेगी। उल्लेखनीय है कि मोहल्ले के लोगों में अक्सर ही इस बात की टीस नजर आती है कि धार्मिक अनुष्ठानों की यात्रा को उनके मोहल्ले से नहीं निकाला जाता।
वाल्मीकि बस्ती से होती हुई यह यात्रा कच्चा टैंक, छोटा चौक, गुन्नुघाट व मालरोड के बाद हिन्दू आश्रम में समाप्त होगी। गणपति की भव्य मूर्ति की स्थापना 2 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी। शाम साढे़ 5 से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। 4 सितंबर को पांवटा साहिब में यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम तय हुआ है। सुबह 11 बजे से 11ः30 बजे तक श्री गणपति जी की भव्य मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने शहरवासियों से इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि शहर में नवयुवक मंडल की पहचान रक्तदान के अलावा माता के जागरण के लिए रही है। कुछ साल पहले मंडल ने चौगान मैदान में जागरण का आयोजन बंद कर दिया है। अब कुछ साल से गणपति उत्सव का फैसला लिया गया है।