बिलासपुर : देव भूमि हिमाचल प्रदेश में जहां पर जन्माष्टमी पर्व की धूम हैं। वहीं विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी मंदिर में कई विदेशी बच्चे पहुंचे हैं। ये बच्चे एक ग्रुप में आए। 21 देशों के ये बच्चे पंजाब के अमृतसर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहा पहुंचे। इनमें चाइना, मलेशिया, इंडोनेशिया, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड स्टेट, मैक्सिको, यूरोप,जर्मनी, रशिया आदि 21 देशों के बच्चे शामिल थे।
इन सभी बच्चों को यहां पर सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंहजी व मां श्री नैना देवी जी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन बच्चों को पंजाब के अमृतसर में अकेडमी में योगा, मेडिटेशन, गतका, शस्त्र विद्या और सभी सिख धर्म से जुड़ी शिक्षा दी गई। इन्हे मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी के द्वारा माता की चुनरी देकर सम्मानित भी किया गया।