भुंतर : जिया गांव की रूपी देवी पत्नी स्वर्गीय राम दास लगभग एक महीने से लापता है, जिसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। रूप दासी के बेटे दीपक कुमार ने 17 अगस्त 2019 को पुलिस थाना में गुमशुदगी बारे पुलिस को एक पत्र भी सौंपा था। दीपक का कहना है कि उसकी मां जिला मुख्यालय में किसी के पास खाना बनाने जाती थी। लगभग तीन महीने से उसकी मां वहां जा रही थी। वह कभी-कभी घर आती थी, लेकिन पिछले काफी दिनों से मेरी माता घर नहीं आई। उसकी मां का फोन भी बंद आ रहा है।
बेटे का कहना है कि उसने अपने स्तर पर मां को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। इसलिए हमने पुलिस से भी उसको ढूंढने की गुहार लगाई है। सूत्रों की मानें तो काम के लिए रूपी देवी पहले भी घर से बाहर जाती थी और वापिस घर आ जाती थी। रूपी देवी के देवर नीकु राम का करना है कि पहले हमारा परिवार बच्चे के लापता होने से परेशान था। अब भाभी रूपी देवी के गायब होने से चिंतित है।
गौर रहे जिया से लापता बच्चे की रूपी देवी रिश्ते में दादी लगती थी। इस परिवार पर मुसीबतो का पहाड़ टूटता ही जा रहा है। हालांकि रूपी देवी इस मामले से पहले ही गायब थी, मगर खोजबीन देरी से इस हुई। वहीं एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों से इसके ठिकाने बारे जानकारी मांगी। पहले भी महिला घर से चली चली जाती थी मगर बाद में वापिस आ जाती थी। शिकायत के आधार पर पुलिस लापता महिला की तलाश में लगी है।