सोलन: शहर में शुक्रवार को जेबीटी कर रही नवविवाहिता निशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका मधुबन कालोनी में किराए के कमरे में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।
वीरवार को पहली मर्तबा पति उससे मिलने भी आया था। खांसी की शिकायत पर पति-पत्नी शिमला गए थे। रात को पति उसके साथ ही रहा। साथ रहने वाली सहेली अपने किसी पहचान वाले के यहां चली गई थी। शुक्रवार सुबह पति वापस लौट गया। इसके बाद संदिग्ध हालत में शव फंदे से लटका हुआ मिला।
बताया यह भी जा रहा है कि मृतका अस्थमा की बीमारी से पीडि़त थी। चार साल पहले रिश्ता हुआ था। हाल ही में 25 जून को ही शादी हुई थी। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगाल रही है। अंतिम समाचार तक पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।