नाहन: शहर के प्रसिद्ध विला को और अधिक सुन्दर व सुविधाजनक बनाया जाएगा। उपायुक्त पदम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि विला राऊंड की सड़क को पक्का करने के अलावा पानी की निकास नालियां का भी दोबारा निर्माण किया जाएगा ताकि विला जाने वाले लोगों को और सुविधा हासिल हो। उपायुक्त ने बताया कि विला के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यदि इसमें और धनराशि की आवश्यकता हुई तो उसे भी जारी कर दिया जाएगा। पदम सिंह चौहान ने कहा कि विला में एक ’सन व्यू प्वांइट’ बनाया जाएगा। इसके अलावा छतरी के आकार का रेन शेल्टर बनाने की भी योजना है। उपायुक्त ने बाद में विला राऊंड का स्वंय जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर नाहन पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोषी के साथ-2 वन मंडलाधिकारी, अधिषासी अभियन्ता, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् व सत्येंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे।
Latest
- संगड़ाह : पड़ोसी ने किया दराट से हमला, घायल नाहन रैफर
- हिमाचल के तरुण कपूर पर PM मोदी का भरोसा, दूसरी बार बने प्रधानमंत्री के सलाहकार
- विश्व बैंक की टीम ने बागवानी मंत्री से की भेंट
- लापता जवान की पत्नी ने नाहन में DIG को सौंपी चिट्ठी, SP के खिलाफ मांगी FIR
- मुख्यमंत्री ने की बल्क ड्रग पार्क के स्थापना कार्य की प्रगति समीक्षा