एमबीएम न्यूज़/ऊना
जिला में 95 पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। 22 जुलाई तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन जिला के 800 युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया। सरकारी नौकरी की चाहत में 663 युवाओं ने मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीँ भर्ती में पारदर्शिता बरतने के लिए करीब एक दर्जन वीडियो कैमरा भी स्थापित किए गए है।
डीआईजी नार्थ जोन संतोष पटियाल ने भर्ती के दौरान पारदर्शिता का दावा किया है। खाकी वर्दी पहनने का सपना साकार करने लिए युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।प्र जिला के लिए पुरूष आरक्षी के लिए 63, महिला आरक्षी 18 व आरक्षी ड्राईवर के 12 पद आरक्षित हैं। जिला में 6425 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 800 पुरूष उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे गए थे। जिसमें 663 युवाओं का मैदान में शारीरिक परीक्षण किया गया।
शारीरिक परीक्षण में 1500 मीटर दौड़, शारीरिक लंबाई एंव छाती मापदंड, ऊंची कूद व लंबी कूद हुई। डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी जिसमें जिला ऊना से 6425 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीँ डीआईजी संतोष पटियाल ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।
संतोष पटियाल ने आम लोगों से भर्ती के नाम पर ठगों के झांसे में न आने और पुलिस को ऐसे व्यक्तियों की सूचना देने की अपील की है। अक्सर भर्ती प्रक्रिया के दौरान ठग बच्चों को भर्ती करवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लेते है, लेकिन जिला में अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।