एमबीएम न्यूज़/शिमला
चौपाल उपमंडल के ननहार में बुधवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चाचा व भतीजा सवार थे। हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। वह दसवीं में पढ़ता था। उसकी पहचान चौपाल के ठलोग गांव निवासी सूरज पुत्र चेतराम के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल योगेश (44) चंद मृतक का चाचा है। उसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी रैफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों कार नंबर (एचपी-08-2060) से अपने गांव ठलोग की तरफ जा रहे थे। इसी बीच ननहार पहुंचने पर कार बेकाबू होकर खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और दोनों को खाई से बाहर निकाला।
चौपाल के थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि कार सवार नाबालिग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वह दसवीं में पढ़ रहा था। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कार के चालक को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।