मुंबई (एमबीएम न्यूज) : हैरान हो गए न आप। लेकिन यह होने जा रहा है। शाहरूख खान जल्द ही अपने से आधी उम्र की अभिनेत्री से रोमांस करते नजर आएंगे। “इंग्लिश-विंग्लिश” फिल्म की निर्माता गौरी शिंदे जल्द ही शाहरूख-आलिया भट्ट के साथ नई फिल्म का निर्देशन करने जा रही है। फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। बाकायदा टिवट्र के जरिए करण जौहर ने इस फिल्म के निर्माण की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट वाली भूमिका पहले कैटरीना कैफ निभाने वाली थी। लेकिन बाद में आलिया भट्ट को इस रोल के लिए साइन कर लिया गया। इस फिल्म में करण नए चेहरे को लाना चाहते थे और उन्होंने आलिया भट्ट का नाम सुझाया। फिल्म के निर्माण को लेकर आलिया भट्ट बेहद उत्साहित है। आलिया के अनुसार शाहरूख के साथ काम करने के लिए वह ओर इंतजार नहीं कर सकती।