एमबीएम न्यूज़/ शिमला
मादक पदार्थो की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान सख्ती से जारी है। ठियोग उपमंडल के छैला इलाके में पुलिस ने नेपाली मूल के दो तस्करों को अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर शाम छैला के जैश में दोनों तस्कर पीठ पर बैग लादे पैदल जा रहे थे। वहां गश्त कर रही पुलिस की नजर इन पर पड़ी और पूछताछ के लिए रोका। पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली तो उसमें 2.38 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
Demo Pic
ठियोग के डीएसपी कुलविन्दर ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू थापा और सत्याधर्ती के रूप में हुई है। दोनों मूलतः नेपाल के रहने वाले हैं। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लेने के लिए आज इन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा