अमरप्रीत सिंह/ सोलन
जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत भरतगढ़ मार्ग पर स्थित सल्लेवाल गांव में एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीबन 8 बजे की बताई जा रही है। जब परिवार के सदस्य सुबह उठे तो देखा उनका 22 वर्षीय बेटा बिस्तर से नीचे गिरा पड़ा था।आसपास के लोगों की मदद से युवक को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा