एमबीएम न्यूज़/ शिमला
राजधानी में नाबालिग लड़की से दुराचार की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफतार कर लिया है। आरोपित उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और वह कृष्णा नगर इलाके में अपने रिश्तेदार के पास आया हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने यहां अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का प्रयास किया।
पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 साल के लवकुश नाम के एक शख्स ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है।
आरोपी शिमला में अपने रिश्तेदार के पास ठहरा है। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के अंबेडकर जिला के आलमपुर का रहने वाला है। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आईपीसी की धाराओं 376 व 511 के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफतार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा