एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
नादौन थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोहला में ब्यास नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अज्ञात शव को सबसे पहले प्रवासी मजदूरों ने देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत प्रधान धर्मवीर ने इसकी सूचना नदौन पुलिस को दी।
थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से नदी से बाहर निकाला तथा शव को कब्जे में लेे लिया। मृतक के शरीर पर चेकदार शर्ट तथा शरीर के निचले भाग में ग्रे कलर का लोअर पहना हुई है। मृतक का कद पांच फुट सात इंच के करीब तथा चेहरा गोल है। माना जा रहा है कि यह युवक ब्यास नदी में बहता हुआ इस स्थान पर पहुंचा है। शव अधिक गला-सड़ा होने के कारण पुलिस इसकी पहचान भी नहीं कर पाई। मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण इसकी पहचान करना भी मुश्किल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदेश के सभी थाना में अज्ञात शव सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी थानों में इस अज्ञात शव की सूचना दे दी गई है।