वी कुमार /मंडी
हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन ने जनपद में बुधवार को पूरे दिन की हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि प्रदेश भर में 2 घंटों की पेन डाउन स्ट्राइक का निर्णय बरकरार रहेगा साथ ही मंडी जनपद में भी 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी। गौरतलब है कि एसोसिएशन ने मंगलवार दोपहर मंडी में पूरे दिन की हड़ताल रखने का फैसला लिया था।
देर शाम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने साफ किया है कि पूरा दिन की हड़ताल को स्थगित किया गया है,जबकि 2 घंटों की पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी। उनका कहना था कि पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है,लिहाजा थोड़ा वक्त देना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पीएचसी में एक शराबी युवक ने घुसकर महिला चिकित्सक से ना केवल छेड़छाड़ की बल्कि मारपिटाई भी की थी। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों की शिनाख्त परेड भी करवाई थी,लेकिन इसमें असल आरोपी नहीं था।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल