एमबीएम न्यूज़/चंबा
जिला मुख्यालय स्थित नरसिंह मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला वीरवार को शाम के वक्त प्रकाश में आया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में मिला। शव के समीप बैंक की पासबुक पुलिस को बरामद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की।
मृतक की पहचान सोभिया राम पुत्र निधिया राम गांव चड़ी ग्राम पंचायत चड़ी ब्लॉक मैहला के रूप में हुई। बताया जा रहा हैै कि उक्त व्यक्ति किसी कार्य के चलते जिला मुख्यालय आया था। राहगीरों ने मार्ग पर व्यक्ति को बेसुध पड़े देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।