वी कुमार /मंडी
धर्मपुर-सिद्धपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद बारात से वापस लौट रही एक कार मयोह नामक स्थान पर खाई से गिरकर सोन खडड किनारे जा पहुंची। हादसे में दूल्हे की बहन की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच घायल हो गए। जिनका नजदीकी धर्मपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बारात में शरीक होकर वापस सिद्धपुर के ननसाई की तरफ लौट रहे थे। इस बीच धर्मपुर के पास मयोह में चालक का कार से नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। कार में बिंदू पत्नी रवि कुमार निवासी सनौर, रवि कुमार निवासी गांव सनौर, यशिका पुत्री रवि, अराध्या पुत्री अतुल, अतुल पुत्र विनोद निवासी रूड़की, रीना पत्नी अतुल निवासी रूड़की सवार थे। जिसमें रीना देवी की मौत हो गई है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने और महिला की मौत ने शादी का जश्न को मातम में बदल दिया है। मृतका दूल्हे की बहन बताई जा रही है।
इधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।