एमबीएम न्यूज/नाहन
मंडी में आयोजित पहली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाडि़यों ने धमाल मचाया है। 8 में से 5 खिलाडि़यों ने पदक पर कब्जा जमाया। युवा वर्ग में विभू ने फाइनल तक का सफर कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। कडे़ संघर्ष के बाद विभू को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। सब जूनियर में नमन भटनागर ने फाइनल जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसी तरह जूनियर वर्ग में भी नमन का जलवा बरकरार रहा। स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। नमन ने दो स्वर्ण पदक जीते। लड़कियों की युवा स्पर्धा व महिला वर्ग में अनन्या ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया। अन्य खिलाडि़यों शुभम, वेदांत, दिविक, अर्नव व मोरिश ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल विभाग के टीटी कोच संजय शुक्ला ने बताया कि दूसरी राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाडि़यों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।