नितेश सैनी/ सुंदरनगर
हिमाचल पथ परिवहन निगम के डायरेक्टर एवं बीजेपी संगठनात्मक जिला सुंदर नगर के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला है कि अगर सुखराम परिवार में दम है, तो अनिल शर्मा को विधायकी पद से इस्तीफा दिलवा कर पुनः चुनाव जीतने की चुनौती दी है। नायक का कहना है कि सुखराम परिवार में दम है तो विधानसभा का चुनाव अपने दम पर सदर मंडी से जीत कर दिखाएं। उन्होंने कहा है कि सुखराम परिवार का यह अंतिम दौर का चुनाव है।
जिसके लिए स्वयं सुखराम जिम्मेदार है। जिन्होंने अपने परिवार की लुटिया परिवारवाद के नाम पर डुबो कर रख दी है। नायक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर आम कार्यकर्ता की पार्टी बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा को मुख्यमंत्री के ऊपर इस तरह से बयान बाजी करना शोभा नहीं देता है।
नायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री बन कर उभरे हैं। उन्होंने मात्र अपने 1 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार से 20,000 करोड रुपए की योजना प्रदेश के लिए मंजूर करवाई है। जो कि हिमाचल के इतिहास में यह जयराम सरकार का 1 साल का दौर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।
Latest
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म