श्वेता शर्मा/ नाहन
ऐतिहासिक शहर में बढ़ती गर्मी से शहर वासियों के पसीने छूटने लगे हैं। सोमवार को सड़कें खाली नजर आ रही थी। हालांकि मौसम विभाग ने 16 व 17 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लिहाजा लोगों को अगले 48 घंटों के भीतर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अगर इस तरह से सूर्य देव प्रचंड होते रहे, तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एसी ऑन हो जाएंगे। उधर पावंटा घाटी में भी तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। जानकारों की मानें तो पिछले 48 घंटों में पावंटा साहिब के इलाकों में 4 डिग्री तक तापमान बढ़ गया है।
मैदानी क्षेत्रों में लू जैसे हालात भी पैदा होने लगे हैं। औद्योगिक क्षेत्र काला आम में 4 से 7 डिग्री के बीच तापमान में इजाफा हुआ है। क्योंकि इस साल सर्दियां भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। लिहाजा आशंका यह भी जताई जा रही है, कि गर्मी अभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, नींबू पानी व कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे हैं।
Latest
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त
- जोगिंद्रनगर में दर्दनाक हादसा… गौशाला में जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा भी झुलसा
- हमीरपुर : जॉगिंग कर रहे युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार