एमबीएम न्यूज/नाहन
संगड़ाह उपमंडल में हरिपुरधार के गांव में 45 वर्षीय महिला से शराब के नशे में धुत्त होकर बलात्कार करने के जुर्म में जीजा-साला गिरफ्तार किए गए हैं। पीडि़त महिला ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय अशोक कुमार व 26 वर्षीय अनिल कुमार के तौर पर की गई है।
महिला ने शिकायत में कहा था कि वो जब गांव के नजदीक ही घास काट रही थी। इसी दौरान उसके परिचित अनिल ने उसे घर बुलाया। घर पर शराब के नशे में अशोक भी मौजूद था। महिला ने कहा कि उसे भी जबरन शराब पिलाने के बाद बलात्कार किया गया। करीब चार से पांच घंटे तक महिला को घर पर बंधक बनाकर रखा गया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान उसे चोटें भी आई हैं। पीडि़ता का नाहन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाय गया।
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को नाहन लाया जा रहा है।