एमबीएम न्यूज़/राजगढ़
राजगढ़ उपमंडल में सडक़ के किनारे खेलने के दौरान चार साल के बालक की पुलिया से गिरने की वजह से मौत हो गई। मामला काथली भरण पंचायत के प्लाऊ गांव का है। हादसे के समय बच्चे की माता अमृता समीप ही हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी। अमृता ने बताया कि मौके पर नेपाली मूल के तीन बच्चे सडक़ किनारे खेल रहे थे। जिनमें उसका बच्चा चार वर्षीय सुभाष भी खेल रहा था।
महिला ने बच्चे को डेरे में आने के लिए कहा, मगर वह नहीं आया। थोड़ी देर बाद खेलते-खेलते सडक़ पर बनी पुलिया के ऊपर से नीचे गिर गया। बालक को स्थानीय निवासी विनोद चौधरी ने बड़ू साहिब अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।