अमरप्रीत सिंह/ सोलन
सुबाथू में एक व्यक्ति द्वारा पालतु कुत्ते को गोली मरने मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत कुत्ते की मालकिन कांता कश्यप ने पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शिकयत के अनुसार सुबाथू में खैर गांव की कांता कश्यप ने दो पालतू कुत्ते पाल रखे थे, जिसमे से एक काले रंग का कुत्ता जिसे यहां रैंचू पुकारते थे।
महिला के मुताबिक देर शाम तीन साल का रैंचू दौड़ता हुआ घर आया और आंगन में गिर गया। कुत्ते के शरीर से खून निकल रहा था। महिला ने बताया कि इससे पहले उसने बंदुक चलने की आवाज भी अपने घर के पीछे की तरफ से सुनी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब परिवार के सदस्य दौड कर सडक की तरफ यह देखने भागे कि कुत्ते को किसने गोली मारी तो जगत राम को झाडियों से निकल कर आते देखा, जिसके हाथ में बंदूक थी।
महिला ने बताया कि जब पूछा गया कि कुत्ते को गोली क्यों मारी है,तो उसने कहा कि तुम्हारे कुत्ते ने उसकी बकरी को मारा है। इस दौरान जगत राम इन्हें गन्दी-2 गालियां भी देने लगा। इसके पति, चाचा व बेटा, जगत राम को रोकने लगे, लेकिन उसने दो तीन बार बंदूक पीछे से मारने की कोशिश की पर बंदूक का बट नीचे लगा और बंदूक बीच से टूट गई।
जब यह वापिस घर में आए तो देखा कि कुत्ते की मौत हो गई थी, जिस पर थाना धर्मपुर में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।