एमबीएम न्यूज़ /हमीरपुर
बड़सर क्षेत्र के आशीष ने जापान की क्यूरी ओकावा से शादी रचा ली। आशीष चंड़ीगढ की एक कंपनी में कप्यूटर इंजीनियर है। जबकि जापान की क्यूरी ओकावा जापान से प्रतिनिध बनकर समाज सेविका के रूप में चंड़ीगढ की एक संस्था में काम कर रही थी।
दोनों की मुलाकात मोहब्बत में तबदील हो गई। और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आशीष ने सात संमुदर पार की लड़की से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। वहीं जापान की क्यूरी ओकावा को हिमाचल संस्कृति इतनी भायी की वह यहीं बसने का मन बना लिया।