एमबीएम न्यूज़/शिमला
शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे किनारे पछाड़ खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव क्रेशर के निकट क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। स्थिति देख कर ऐसा लग रहा है कि जानवरों ने इसे नोच डाला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रामपुर पुलिस की टीम ने शव को कब्ज़े में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आज सुबह एक शख्स ने शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शव गल चुका था। उसकी कई दिन पहले मौत हो चुकी है। रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेकर जांच अमल में लाई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर