वी कुमार/मंडी
मंडी से पठानकोट तक बनने वाले फोरलेन की निशानदेही प्रशासन के द्वारा जल्द की जाए। साथ ही प्रभावित होने वाले लोगों के पुनर्स्थापन व पुनर्वासन की व्यवस्था समय रहते की जाए। अपनी इन्ही मांगों को लेकर भटोग, टांडू व बिजनी पंचायतों के दर्जनों प्रभावित डीसी ऋगवेद ठाकुर और एसडीएम सदर डा. मदन कुमार से मिले। प्रभावितों ने जिला उपायुक्त से मंडी से पठानकोट फोरलेन में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आहवान किया। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने प्रशासन से मंडी जिला की प्रभावित पंचायतों में भूमि के भाव में संशोधन करने की मांग की है।
उन्होने बताया कि मौजूदा समय में इन पंचायतों में जमीन के दाम बहुत कम है, क्योंकि यहां पर काफी समय से जमीनों का क्रय-विक्रय नहीं हुआ है। फोरलेन प्रभावित संघ के अध्यक्ष व प्रभावित यशोदानंद ने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होने बताया कि ऐसा न होने की स्थिति में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही फोरलेन संघर्ष समिति ने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान करने का भी आहवान किया। इस दौरान मुहाल भटोग, डवारडू, घकलवाहण, पाखरी, महेड़, टाण्डू, बिजनी,छिपणू, अरढा व स्कोर के दर्जनों प्रभावित ग्रामिण मौजूद रहे।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल