एमबीएम न्यूज़ /शिमला
राजधानी के ढली थाना क्षेत्र के तहत चलोंठी के फौजी ढाबे में लगी आग से भीतर सो रहा एक युवक जिंदा जल गया। मृतक ढाबे पर काम करता था। उसकी पहचान 24 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है और वह नेपाली मूल का था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। चलोंठी में अमर चन्द ने फौजी ढाबा खोल रखा है। नेपाल निवासी मोहन सिंह को उसने काम पर रखा था। अमर चन्द हर रोज रात में चलोंठी स्थित अपने गांव लौट जाता था और मोहन सिंह ढाबे पर ही रहता था। आज तड़के चार बजे ढाबे में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर अमर चन्द मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया।
दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और लोहे का दरवाज़ा तोड़कर देखा तो अंदर मोहन सिंह मृत पड़ा था। उसका शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी दिनेश शर्मा और नायब तहसीलदार ग्रामीण एच एल भेस्ता ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदि था और नशा भी करता था। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगजनी के कारणों की जांच की का रही है। नेपाली मूल का युवक घटनास्थल पर मृत पाया गया। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Latest
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब
- हनुमान बड़ोग व भराड़ी घाट के पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व
- हिमाचल में कमरा नंबर 302 में 302 की खौफनाक पटकथा, तीन फुट के बैग में लड़की की लाश