एमबीएम न्यूज़/सोलन
ओडिसा में चल रहे रोवर रेंजर राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में हिमाचल प्रदेश का डंका बजा है। राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे पीजी कॉलेज सोलन की रोवर रेंजर इकाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनी में देश भर में पहला स्थान झटका है। यही नहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी सोलन कॉलेज की इस इस इकाई ने सफलता के झंडे गाढ़े है। इस टीम ने 26 राज्यो के मध्य तीसरा स्थान हासिल कर हिमाचल का नाम राष्ट्रीय पर अंकित किया है।
छात्रों की इस सफलता से जहां सोलन कॉलेज में ख़ुशी की लहर है, वहीं पुरे प्रदेश से सोलन कॉलेज की इस टीम को बधाइयों का तांता लगा है। कॉलेज की प्रिंसिपल नीलम कौशिक ने रोवर रेंजर यूनिट की प्रभारी अर्चना गुप्ता व समस्त रोवर रेंजर की इकाई को इस सफलता का श्रेय दिया। अर्चना गुप्ता ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों की मेहनत व प्रिंसिपल का आभार जताया है। उन्होंने ने विश्व विद्यालय के सभी अधिकारीयों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया है