एमबीएम न्यूज़ / नाहन
पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने दहेज के लिए मारपीट व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति व परिवार मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। साथ ही पति इससे दहेज के रूप में हर रोज दस लाख रूपये की मांग करता है। महिला ने गंभीर आरोप में कहा कि इसके मना करने के बावजूद भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वहीं एक अन्य मामले में कालाअंब पुलिस थाना में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाना कालाअंब में दी शिकायत में महिला ने बताया कि कमल कांत निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने धोखे से इसके साथ शादी कर जबरन संबंध बनाएं। अब कमल कांत इसे छोड़ कर भाग गया है। महिला की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर रोहित मालपानी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Latest
- 18 से 25 मई तक होगा मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण
- टूटू स्कूल में मनाया डेंगू दिवस, भाषण प्रतियोगिता में मिशल प्रथम व कनिका ने झटका दूसरा स्थान
- वायु सेना की भर्ती के लिए 22 मई से 5 जून तक करें आवेदन
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात