एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
जनपद के वाशिंग में जिप्सी और स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान 24 वर्षीय चंद्रशान शर्मा व 23 वर्षीय कर्ण नेगी निवासी बवेली के रूप में हुई है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Latest
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब