अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
घुमारवीं उपमंडल की पंचायत पडयालग में एक अधेड़ की आधी रात को ढंगे से गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। इस हादसे का पता अगली सुबह चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पडयालग पंचायत के मरियानी के 62 वर्षीय किशोर चंद पुत्र हरिराम के घर के साथ लगे डंगे से गिरकर मौत हो गई। परिजन जगदीश कुमार ने बताया कि रात को किशोर कुमार शौचालय जाने के लिए बाहर जाने के लिए उठे।
उन्होंने बताया कि सुबह जैसे ही उनकी पत्नी कमला देवी उठी तो उसने डंगे के पास अपने पति किशोर को गिरे हुए देखा। उसने शोर मचाया तभी वहां ग्रामीण भी आ गए। लोगों के सहयोग से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्राम पंचायत पडयलग उपप्रधान राजेश ठाकुर ने सरकार वह प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त परिवार अति निर्धन परिवार है। इसे तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस संदर्भ में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।