अमरप्रीत सिंह/सोलन
दूसरों को जीवनदायनी साबित होने वाली 108 एंबुलेंस आज खुद सड़क पर पेड़ से जा टकराई। हादसा नालागढ़ के बद्दी का है। जहां एक तेज़ तफ्तार 108 एंबुलेंस पेड़ से टकराई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को रिपेयर के लिए नालागढ़ से सोलन, धर्मपुर ले जाया जा रहा था।
गनीमत यही रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। चालक को भी हल्की चोटें आई है। दुर्घटना होना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। अगर सड़क के किनारे पेड़ न होता तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना होने के कारणों की जांच की जा रही है।