एमबीएम न्यूज़/शिमला
सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में आज सुबह सफाई सूपरवाइजर पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद धर दबोचा। आरोपी को शिमला से ही गिरफतार किया गया है। आरोपी का नाम विश्वास है और मूलतः ‘वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
सफाई सुपरवाइजर गौरव पर हमले के आरोप में उसके खिलाफ सदर थाने में आईपीसी की धाराओं 336 व 506 के तहत केस दर्ज हुआ है। गौरव ने हमलावर पर उसकी जान लेने की मंशा से फायरिंग करने का भी आरोप जड़ा है। हालांकि घटनास्थल से गोली चलने के साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, न ही पकड़े गए आरोपी के पास से पिस्टल बरामद हुई है।
अब पूछताछ के दौरान ही खुलासा होगा कि उसने शिकायतकर्ता पर गोली चलाई थी या नहीं। जानकारी अनुसार आईजीएमसी में दोनों पक्षों में किसी पुरानी बात को लेकर कहासूनी हुई थी। गौरव के मुताबिक आरोपी ने उस पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुका था। बताया गया है कि हमलावर शिमला में पूर्व में सफाई कर्मचारी हुआ करता था। दो साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा