चंडीगढ़ (एमबीएम न्यूज) : सीडी प्रकरण को लेकर विवादों में चल रहे स्वास्थय मंत्री ठाकुर कौल सिंह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। शनिवार शाम नाहन विधानसभा क्षेत्र में टूर पूरा करने के बाद वापसी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर कौल सिंह से मुलाकात की। ठाकुर कौल सिंह को छाती में दर्द की शिकायत के बाद संस्थान में भर्ती किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने ठाकुर कौल सिंह के साथ कुछ समय बिताया। फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री द्वारा ठाकुर कौल सिंह का कुशलक्षेम पूछे जाने पर प्रशंसा की जा रही है।
Latest
- कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने ऐतिहासिक रानीताल बाग में चलाया सफाई अभियान
- कुल्लू : खीरगंगा ट्रैक पर कांगड़ा की महिला की मौत
- बिलासपुर : आचार संहिता में कार सवार व्यक्ति अवैध शराब सहित काबू
- सोलन : पानी के स्त्रोत में मिल रहा था होटलों व ढाबों के सीवरेज का पानी, कटे चालान
- नशे के जद में हिमाचल, पुस्तकालयों की बजाय सोलन जेल में बढ़ी भीड़…102 की जगह 195