नाहनः विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के चारों चुनावी उम्मीदवारों ने नाहन में आज अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए। नाहन भाजपा प्रत्याशी डा0 राजीव बिंदल ने नामाकंन पत्र दाखिल करने के बहाने नाहन में अपने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किए । प्रदेश महामंत्री भाजपा व नाहन भाजपा प्रत्याशी राजीव बिंदल अपने सैंकडो समर्थकों सहित ढोल नगाडोे के साथ मालरोड से शक्ति प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन से पूर्व बिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय के बाहर एक नुक्कड जनसभा भी की। भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश महामंत्री भाजपा राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में लोग वर्तमान विधायक से नाखुश है क्योंकि स्थानीय विधायक यहां विकास कार्य करवाने में नाकाम साबित हुए है। उन्होनें दावा किया कि भाजपा जहां नाहन सीट पर कब्जा जमाऐगी वहीं प्रदेश में मिशन रिपीट में कामयाब होकर फिर सतासीन होगी।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री