एमबीएम न्यूज/नाहन
भीख मांगने के अलावा फेरी लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली 36 वर्षीय महिला की 15 साल की बेटी मां बनी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया है। नाबालिग किशोरी का यौन शोषण जनवरी से चल रहा था। आरोपी सोनू की उम्र करीब 21 से 22 साल बताई जा रही है, जो उत्तराखंड का रहने वाला है।
सोमवार को आरोपी का भाई राकेश ही किशोरी को लेकर पांवटा साहिब से नाहन पहुंचा था। इसके बाद गर्भवती किशोरी ने एक बेटी को नाहन मेडिकल कॉलेज में जन्म दिया। बताया जा रहा है कि पीडि़त परिवार ददाहू की बंगाला कालोनी में रहता है। जनवरी महीने में परिवार की किशोरी को सोनू पांवटा साहिब डैंटल कॉलेज के नजदीक अपने मकान में ले गया था। फिलहाल किशोरी की उम्र को लेकर भी तस्दीक की जा रही है। ददाहू की बंगाला कालोनी से पहले परिवार भंजौड पंचायत में रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक अगर उम्र को लेकर किशोरी का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिलता है तो उस सूरत में मेडिकल बोर्ड पीडि़ता की उम्र तय करेगा। चाइल्ड हैल्पलाइन की काउंसलर विनिता ठाकुर व सदस्य राजन सिंह के मुताबिक उन्हें किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया है।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित