एमबीएम न्यूज़/नाहन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामाजिक संस्था “विभा वाणी” के तत्वाधान में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। खास बात यह रही कि इस महोत्सव में प्रदेश की 23 गैर सरकारी संस्थाओं ने राज्य समन्वयक धीरज रमौल के नेतृत्व में भाग लिया। इस मौके पर प्रादेशिक विकास के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इस दौरान राज्य स्तरीय केंद्रीय समिति की अध्यक्षा अनीता शर्मा द्वारा जिला समन्वयको की तैनाती भी की गई, इसके तहत शिमला की जिम्मेदारी नई दिशाएं की विभूति डढवाल को सौंपी गई। चंबा व मंडी की जिम्मेदारी बतौर जिला समन्वयक बॉबी ठाकुर व सुनीता भाटिया को दी गई है। सोलन से कमला भाटिया व सिरमौर से सुधा संस्था की प्रेमलता चौहान अपना दायित्व निभाएगी। किन्नौर के लिए भीष्मा देवी व बाल विकास समिति कुल्लू से योगेंद्र ठाकुर को जिला समन्वयक बनाया गया है।
इसी तरह बिलासपुर से राकेश ठाकुर को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि “विभा वाणी” व विज्ञान भारती देश की राष्ट्र निर्माण संस्थाओं को एक मंच पर लाकर तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रही है। विभा वाणी इस दिशा में 27 सालों से कार्यरत है। करीब 26 राज्यों में 11 विभिन्न विषयों पर देश की जनता को तकनीकी व वैज्ञानिक सेवाएं प्रदान कर रही है। हिमाचल के राज्य समन्वयक धीरज रमौल ने समारोह के दौरान पुणे में अपफॉर्म के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सुभाष तंबोली को भी सम्मानित किया।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें