एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
सैंज घाटी की देवगढ़ पंचायत में एनएचपीसी की टावरों की तारे आपस में टकराने से चिंगारियां निकली और ये चिंगारियों घासणियों में गिरी और घासणियों में आग भड़क गई है जो निरतंर फैलती जा रही है। जानकारी के अनुसार इन चिंगारियों से चार लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार तारों से निकली चिंगारी से झुलसने वालों में 24 वर्षीय दीप चंद, 28 वर्षीय शानू, 38 बर्षीय हीरा सिंह, 52 वर्षीय राम शामिल है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के कारण इन दलों को घटना स्थल तक पहुुंचने में अभी घंटों का समय लग जाएगा। जानकारी यह भी है कि अगर यह आग और तेज हुई तो यह रिहायश को भी अपनी चपेट में ले सकती है। फिलहाल इससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा