एमबीएम न्यूज़/नाहन
पावंटा साहिब के गुरुद्वारे में निर्मम हत्या की वारदात में पुलिस ने 6 साल बाद आरोपी रविंदर सिंह निवासी बटाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी रविंद्र सिंह को भगौड़ा घोषित कर दिया था। फरवरी 2012 में रविंद्र सिंह ने अपने अन्य साथी के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही मृतक का ट्रक भी ले उड़े थे। इस बाबत पुलिस ने 6 फरवरी 2012 को आईपीसी की धारा 302, 382, 419, 34 के तहत मामला दर्ज किया था। हत्या की गुत्थी अनट्रेस थी। वारदात में शामिल एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा जा रहा है, साथ ही अदालत में अनुपूरक चालान भी दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के ठिकानों की जानकारी जुटाकर पुलिस ने गुरदासपुर में पिछले 7 महीनों में चार बार दबिश दी थी। उन्होंने बताया कि पंजाब की बटाला पुलिस का पूरा सहयोग मिला, इसी के बूते हत्या के आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त