एमबीएम न्यूज़ /नाहन
शहर के डॉक्टर वाईएस परमार पीजी कॉलेज की छात्रा निशा की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई है। कॉलेज के छात्र इस घटना से स्तब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले निशा को सांप ने काट लिया था। पढ़ाई के सिलसिले में निशा समीपवर्ती गांव विक्रमबाग में अपनी बुआ के घर पर रह रही थी।
नाजुक हालत में निशा को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। जानकारी के मुताबिक पीजीआई पहुंचने के बाद से ही निशा आईसीयू में थी,लेकिन शनिवार दोपहर निशा की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य नाहन पहुंच गए थे। कॉलेज के छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से निशा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मृतक छात्रा हरिपुरधार इलाके की बताई जा रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने