एमबीएम न्यूज़ /शिमला
आईएएस बीके अग्रवाल हिमाचल के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वह विनीत चौधरी की जगह लेंगे,शनिवार को रिटायर हो गए। इस सम्बंध में आज अधिसूचना जारी की गई है। 1985 बैच के आईएएस बीके अग्रवाल इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व स्वास्थ्य थे।
इसी साल अप्रैल माह में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिस लौटे थे। अग्रवाल से वरिष्ठ 1983 व 1984 बैच के कई आईएएस थे,जिन्हें नजरअंदाज किया गया है। इनमें मुख्य सचिव से रिटायर हुए विनीत चैधरी की पत्नी उपमा चैधरी और सिहाग दम्पति शामिल हैं,जो कि 1983 बैच के हैं। इसी बैच से पूर्व मुख्य सचिव वीसी फारका भी हैं, जिन्हें कांग्रेस शासन में मुख्य सचिव बनाया गया था। 1984 बैच के दो आईएएस तरूण श्रीधर और अरविंद मेहता भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। कुल मिलाकर बीके अग्रवाल से वरिष्ठ पांच आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं तथा इन्होंने मुख्य सचिव बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और न ही सरकार की तरफ से इनमे से किसी को वापस बुलाने के लिये केंद्र से गुहार लगाई गई थी। बहरहाल नव नियुक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल सेवानिवृति तक इस पद पर बने रहेंगे। वह जून 2021 में सेवानिवृत होंगे।
Latest
- चूड़धार यात्रा के दौरान भटकी भारतीय मूल की अमेरिकन महिलाएं, चीता ने किया रेस्क्यू
- ठियोग : खाई में गिरी स्कार्पियो, बुझ गया घर का 19 वर्षीय इकलौता चिराग
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्चुअली लॉन्च किया चंबा का भाग्य लिखना है गीत का शीर्षक
- संगड़ाह : क्लश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत पुराण’ कथा
- लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में स्वीप कार्यक्रम