एमबीएम न्यूज/नाहन
ठेकेदार रहे अंश खान ने नगर परिषद पर मनमानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब अंश खान ने कहा कि उन्होंने रानीताल बाग में लीची, आम के अलावा अन्य ठेके लिए थे। इस दौरान तालाब में मछलियों का बीज भी डाला था। 2017 में ठेके की मियाद पूरी हो गई थी। लेकिन अब वो अपना सामान उठाने लगे तो नप ने अनुमति नहीं दी। अब इसका इस्तेमाल दूसरे ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।
अब रानीताल में मछलियों के आखेट पर प्रतिबंध है। लिहाजा वो मछलियां नहीं निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद से मछलियों के बीज को डालने की एवज में मुआवजा देने की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि बुधवार को मौजूदा ठेकेदार ने जाल बिछाकर मछलियों को निकाल लिया है। जिस पर कानूनी तौर पर उनका हक था। उन्होंने कहा कि मछलियां निकालने के पीछे नगर परिषद द्वारा ऑक्सीजन की कमी को बताया गया।
उन्होंने कहा कि अगर मछलियां निकालनी थी तो कानूनी तौर पर उनका अधिकार था। उन्होंने कहा कि मछलियां निकाल कर ठेकेदार या नगर परिषद ने चांदी कूटी है। उधर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर