वी कुमार/मंडी
जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले नागचला में बीती रात भूस्खलन के कारण लाखों का नुकसान हो गया है। पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण एक तीन मंजिला मकान को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि मलबे की चपेट में आने से 6 गाडियां दब गई हैं। जहां यह हादसा हुआ वहां वर्कशाप और रिहायशी मकान दोनो हैं। प्रभावित नरेंद्र सिंह राजा ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह क्रम बढ़ता गया और बाद में पहाड़ी से भारी मलबा उसके मकान पर आ गिरा।
मलबे के साथ आए बड़े-बड़े पत्थरों ने घर की दीवारें तोड़ दी और घर के अंदर पहुंच गए। इस कारण पूरे परिवार ने डर के साए में रात बीताई। घर की नीचली मंजिल पर वर्कशाप है और उपर परिवार खुद रहता है। यहां कुछ गाडियां खड़ी की गई थी जोकि मलबे की चपेट में आ गई हैं और मलबे के नीचे दब गई हैं। प्रभावित नरेंद्र सिंह राजा ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए डंगा लगाने की गुहार लगाई है।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मंडी जिला में तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण अभी तक 5 करोड़ 37 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिला भर में 10 घर और 10 गौशालाओं सहित एक शौचालय ढह गए हैं। जिला प्रशासन ने इनकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा