एमबीएम न्यूज़/नाहन
शहर के चौगान मैदान में कई घंटों तक राष्ट्रीय ध्वज लोगों मैं चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल तेज हवाओं की वजह से तिरंगा एक तरफ से पूरी तरह से फट चुका था। हालांकि इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने तिरंगे को उतरवा दिया।
करीब 100 फुट की ऊंचाई पर चुनाव से पहले तिरंगे को स्थापित किया गया था। उम्मीद की गई थी कि गुरुद्वारे व लिटन मेमोरियल के बीच तिरंगा शान से लहराएगा, लेकिन एक साल से भी कम समय के भीतर कई बार राष्ट्रीय ध्वज का कपड़ा फट चुका है। साथ ही अन्य कारणों से भी इसे उतारा जाता रहा है। सवाल इस बात पर है की गुणवत्ता सही क्यों नहीं रखी जाती।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा