एमबीएम न्यूज़ /शिमला
रामपुर में धंसा कैंची के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे,जिनमे से दो की घटनास्थल पर मौत हो गई। एक घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में चालक भी शामिल है। कार सवार तीनों व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रात्रि 11 बजे के करीब हुई,जब ये तीनों अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस को आज तड़के 3 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार सवार दो व्यक्तियों को मृत हालत में पाया,जबकि एक अन्य जख्मी था। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय सुखानन्द पुत्र केवल राम और चालक 32 वर्षीय गुड्डू पुत्र दौलत राम के रूप में हुई है। घायल का नाम 40 वर्षीय धनु राम है। ये तीनों रामपुर के मंगारा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों को पड़ताल की जा रही है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा